राधे ब्रज जन मन सुखकारी, राधे श्याम श्यामा श्याम
मोर मुकुट मकराकृत कुण्डल, गल वैजयंती माला,
चरणन नुपर रसाल, राधे श्याम श्यामा श्याम 1
सुन्दर वदन कमल-दल लोचन, बांकी चितवन हारी,
मोहन वंशी विहारी, राधे श्याम श्यामा श्याम 2
वृन्दावन में धेनु चरावे, गोपीजन मन हारी,
श्री गोवेर्धन धारी, राधे श्याम श्यामा श्याम 3
राधा कृष्ण मिली अब दोऊ, गौर रूप अवतारी,
कीर्तन धर्म प्रचारी, राधे श्याम श्यामा श्याम 4
तुम बिन मेरा और ना कोई, नाम रूप अवतारी,
चरणन में बलिहारी, राधे श्याम श्यामा श्याम,
नारायण बलिहारी, राधे श्याम श्यामा श्याम 5