menu-iconlogo
huatong
huatong
avatar

Solah Baras Ki Bali Umariya

Laxmikant - Pyarelalhuatong
লিরিক্স
রেকর্ডিং
कोशिश करके देख ले दरिया सारे, नदियाँ सारी

दिल की लगी नहीं बुझती, बुझती है हर चिंगारी

१६ बरस की...

१६ बरस की बाली उमर को सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम, सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम

दुनिया में सबसे पहले जिसने ये दिल दिया

दुनिया के सबसे पहले दिलबर को सलाम

दिल से निकलने वाले रस्ते का शुक्रिया

दिल तक पहुँचने वाली डगर को सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम, सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम

जिसमें जवान होकर बदनाम हम हुए

जिसमें जवान होकर बदनाम हम हुए

उस शहर, उस गली, उस घर को सलाम

जिसने हमें मिलाया, जिसने जुदा किया

उस वक्त, उस घड़ी, उसी गजर को सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम, सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम

मिलते रहें यहाँ हम, ये है यहाँ लिखा

इस लिखावट की ज़ेर-ओ-ज़बर को सलाम

साहिल की रेत पर यूँ लहरा उठा ये दिल

सागर में उठने वाली हर लहर को सलाम

इन मस्त गहरी-गहरी आँखों की झील में

जिसने हमें डुबोया उस भँवर को सलाम

घूँघट को तोड़कर जो सर से सरक गई

ऐसी निगोड़ी धानी चूनर को सलाम

उल्फ़त के दुश्मनों ने...

उल्फ़त के दुश्मनों ने कोशिश हज़ार की

फिर भी नहीं झुकी जो उस नज़र को सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम

१६ बरस की बाली उमर को सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम, सलाम

ऐ प्यार, तेरी पहली नज़र को सलाम

Laxmikant - Pyarelal থেকে আরও

সব দেখুনlogo

আপনার পছন্দ হতে পারে