सबसे ऊंची प्रेम सगाई 2
दुर्योधन के मेवा त्याग्यो, 2
साग विदुर घर खाई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई
जूठे फल शबरी के खाये, 2
बहु विधि स्वाद बताई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई
राजसूय यज्ञ युधिष्ठिर कीन्हा, 2
तामे जूठ उठाई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई
प्रेम के बस पारथ रथ हाँक्यो 2
भूल गये ठकुराई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई
ऐसी प्रीत बढ़ी वृन्दावन, 2
गोपिन नाच नचाई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई
प्रेम के बस नृप सेवा क़ीन्ही 2
आप बने हरि नाई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई
सूर क्रूर एहि लायक नाहीं 2
केहि लगो करहुं बड़ाई
सबसे ऊंची प्रेम सगाई