menu-iconlogo
huatong
huatong
avatar

Utho Lal Ab Aankhain Kholo

Zappy Toonshuatong
rickduvalhuatong
歌詞
収録
उठो लाल अब आँखें खोलो

पानी लायी हूँ मुंह धो लो

बीती रात कमल दल फूले

उसके ऊपर भँवरे झूले

चिड़िया चहक उठी पेड़ों पे

बहने लगी हवा अति सुंदर

नभ में प्यारी लाली छाई

धरती ने प्यारी छवि पाई

भोर हुई सूरज उग आया

जल में पड़ी सुनहरी छाया

नन्ही नन्ही किरणें आई

फूल खिले कलियाँ मुस्काई

इतना सुंदर समय मत खोओ

मेरे प्यारे अब मत सोओ

Zappy Toonsの他の作品

総て見るlogo

あなたにおすすめ