साँसों की ज़रुरत है जैसे
साँसों की ज़रुरत है जैसे
ज़िन्दगी के लिए
बस एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
शमा की ज़रुरत है जैसे
शमा की ज़रुरत है जैसे
रोशनी के लिए
हाँ एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
बस एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
बाग़बान के दिल में
हर कली खिलती है
बाग़बान के दिल में
हर कली खिलती है
हर लहर साहिल से
एक दिन मिलती है
जहाँ चैन है वही बेबसी
जहाँ अश्क़ हैं वही है हंसी
गम के काँटों से चुने
उसी को मिलती ख़ुशी
होंठों की ज़रुरत है जैसे
होंठों की ज़रुरत है जैसे
बांसुरी के लिए
बस एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
बस एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
हर हसीं धड़कन में
प्यार की बातें हैं
हर हसीं धड़कन में
प्यार की बातें हैं
हर जवान महफ़िल में
यार की बातें हैं
जहाँ नज़्म है वही है ग़ज़ल
जहाँ धुप है वहीँ है कँवल
सीने से लिपटे रहे
किसीके यादों के पल
दोस्त की ज़रुरत है जैसे
दोस्त की ज़रुरत है जैसे
दोस्ती के लिए
हाँ एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
साँसों की ज़रुरत है जैसे
साँसों की ज़रुरत है जैसे
ज़िन्दगी के लिए
बस एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
बस एक सनम चाहिए
आशिकी के लिए
आशिकी के लिए
आशिकी के लिए
आशिकी के लिए