menu-iconlogo
huatong
huatong
ufff-khatoon-rangeela-re-cover-image

Rangeela re

Ufff khatoonhuatong
🇿u200c🅰iᏰꪊ💛🇭ƛƝƊ𝐒𝐎𝐌𝐄💙huatong
歌詞
作品
रंगीला रे ये रंगीला

रंगीला रे तेरे रंग में यूँ रंगा है मेरा मन

छलिया रे ना बुझे है किसी जल से ये जलन

ओ रंगीला रे तेरे रंग में यूँ रंगा है मेरा मन

छलिया रे ना बुझे है किसी जल से ये जलन

ओ रंगीला रे

पलकों के झूले से सपनों की डोरी

प्यार ने बाँधी जो तूने वो तोड़ी

खेल ये कैसा रे कैसा रे साथी

दीया तो झूमें है रोये है बाती

कहीं भी जाये रे रोये या गाये रे

चैन न पाये रे हिया

वाह रे प्यार वाह रे वाह

रंगीला रे तेरे रंग में यूँ रंगा है मेरा मन

छलिया रे ना बुझे है किसी जल से ये जलन

ओ रंगीला रे

दुःख मेरा दुल्हा है बिरहा है डोली

आँसू की साड़ी है आहों की चोली

आग मैं पियूँ रे जैसे हो पानी

नारी दिवानी हूँ पीड़ा की रानी

मनवा ये जले है जग सारा छले है

साँस क्यों चले है पिया

वाह रे प्यार वाह रे वाह

रंगीला रे तेरे रंग में यूँ रंगा है मेरा मन

छलिया रे ना बुझे है किसी जल से ये जलन

ओ रंगीला रे

रंगीला रंगीला

मैंने तो सींची रे तेरी ये राहें

मैंने तो सींची रे तेरी ये राहें

बाहों में तेरी क्यूँ औरों की बाहें

कैसे तू भूला वो फूलों सी रातें

समझी जब आँखों ने आँखों की बातें

गाँव भर छूटा रे सपना हर टूटा रे

फिर भी तू रूठा रे पिया

वाह रे प्यार वाह रे वाह

रंगीला रे तेरे रंग में यूँ रंगा है मेरा मन

छलिया रे ना बुझे है किसी जल से ये जलन

ओ रंगीला रे रंगीला रे

更多Ufff khatoon熱歌

查看全部logo

猜你喜歡